ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

भगवान गणेश जैसी शक्ल वाले बच्चे ने क्या सच मूच लिया था जन्म ? सोशल मीडिया पर वायरल फोटो का सच |

गणपति जैसी शक्ल वाले बच्चे ने जन्म लिया ऐसी  तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी | अनोखे बच्चे के चेहरे पर नाक की जगह पर हाथी की सूंड़ जैसी एक आकृति बनी हुई थी | लोग इस तस्वीर को शेयर कर जय श्री गणेशाय नम%3A लिख रहे थे | कुदरत का करिश्मा बताते हुए लोगों ने फोटो को जमकर वायरल कर दिया | ‘गणपति जैसे चेहरे वाले बच्चे ने लिया जन्म’ फेसबुक यूजर सुजीत मुखिया ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा | बहुत सारे लोग इस बात को सच मान रहे थे कि भगवान गणपति की शक्ल वाला बच्चा पैदा हुआ है। ये दावा करने वाले लोग इस बच्चे को गणपति का आशीर्वाद बता रहे थे । हालांकि बच्चे के जन्मस्थान और तारीख से जुड़ी कोई जानकारी नहीं थी।

परन्तु पड़ताल में पाया गया कि भगवान गणपति जैसे दिखने वाला  बच्चा कोई असली बच्चे की फोटो नहीं है बल्कि ये एक कलाकृति की फोटो है , जिसे ऑस्ट्रेलिया की कलाकार पैट्रिशिया पिकासिनी ने बनाया था। ‘ऑस्ट्रेलिया के मेलबोर्न से ताल्लुक रखने वाली आर्टिस्ट पैट्रिशिया पिकासिनी के जरिए बनाया गया यह आर्टवर्क मानव और पशुओं के म्यूटेशन का रूप है। इसको इंसानों के बाल, फाइबर स्टील से बनाया गया है” ऐसा दी गार्डियन की वेबसाइट पर ६ अक्टूबर २०१७ में अपलोड हुए आर्टिकल में लिखा गया था | गार्डियन के लिए इस खबर को "दी गार्डियन" की जर्नलिस्ट वैन बाधम ने लिखा था। यह तस्वीर किसी असल बच्चे की नहीं बल्कि एक आर्टिस्ट की आर्टवर्क है। तस्वीर के साथ वायरल किया जा रहा दावा फ़र्ज़ी था |

 

Posted On:Monday, April 19, 2021


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.